Trending

कैंसिल्ड चेक है
क्यों जरूरी?

बैंक में कैंसिल्ड चेक कई वित्तीय प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं कि यह क्या होता है और इसे कैसे
लिखा जाता है।

कैंसिल्ड चेक पर दो समानांतर रेखाएं खींची जाती हैं और उनके बीच में 'CANCELLED' लिखना होता है।

यह पैसे के लेन-देन के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ बैंक खाता पुष्टि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका उद्देश्य केवल आपके बैंक खाते की जानकारी को प्रमाणित करना है।

इस पर 'CANCELLED' लिखे होने के कारण इसका दुरुपयोग नहीं हो सकता। लोन के समय बैंक आमतौर पर कैंसिल्ड चेक
मांगते हैं।

इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय भी कैंसिल्ड चेक मांगा जाता है। इसका उपयोग प्रीमियम भुगतान या क्लेम राशि को सीधे आपके खाते में भेजने के लिए किया जाता है।

ऑफलाइन पीएफ निकासी, म्यूचुअल फंड में निवेश के समय बैंकिंग जानकारी सत्यापित करने के लिए भी कैंसिल्ड चेक की मांग
होती है। 

इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सर्विस (ECS) के लिए पंजीकरण कराते समय भी कैंसिल्ड चेक आवश्यक होता है।

ECS में कैंसिल्ड चेक का उपयोग खाते से ऑटोमैटिक भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी होता है।

कैंसिल्ड चेक पर हस्ताक्षर न करें, क्योंकि यह सिर्फ प्रमाण के लिए होता है। इसे केवल नीले या काले पेन से लिखें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here