कूलर एसी की तुलना में काफी सस्ते होते हैं। इन्हें खरीदने की पैसे कम लगते हैं साथ ही इनकी देखभाल बहुत ही आसानी से हो जाती हैं।
कूलर एसी के मुकाबले बहुत कम बिजली का इस्तेमाल करते हैं। एसी में लगे कंप्रेसर को चलाने के लिए काफी एनर्जी लगती है, जबकि कूलर केवल पंखे और पानी के पंप से चलते हैं।
कूलर बाहर से ताजी हवा खींचता है और उसे ठंडा करके कमरे में फेंकता है। जिससे कमरे में ताजी हवा का आना-जाना बना रहे।
एसी हवा को बहुत ज्यादा सूखा कर देता है, जिससे त्वचा में रूखापन, आंखों में जलन और गला खराब होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
कूलर एसी के मुकाबले बहुत सस्ता आता है और इसे लगाना भी बहुत आसान होता है। आपको किसी खास इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती, बस प्लग लगाओ और चलाओ।
एसी में हानिकारक रेफ्रिजरेंट गैसों का इस्तेमाल होता है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
कूलर का रखरखाव एसी के मुकाबले बहुत आसान होता है। आपको बस समय-समय पर पानी बदलना और कूलिंग पैड साफ करने या बदलने होते हैं।
एसी की बहुत ज्यादा ठंडी हवा से जोड़ों में दर्द या अचानक तापमान बदलने से दिक्कतें हो सकती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें