ड्रोन का इस्तेमाल आजकल लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है। खेती से लेकर डिफेंस तक हर फील्ड में ड्रोन का उपयोग किया जाता है।
यही इस तकनीक की पॉपुलैरिटी का कारण है। जानिए 8 इसे कौनसे क्षेत्र हैं, जिनमें ड्रोन तकनीक ने अपनी जगह बना ली है।
1. खेती
ड्रोन के जरिए अब खेतों में निगरानी और दवा छिड़काव दोनों संभव है। किसानों को अपने खेत की पूरी जानकारी एक झटके में मिल जाती है। इससे समय और लागत – दोनों की बचत होती है।
2. डिलीवरी
पार्सल और मेडिसिन डिलीवरी में ई-कॉमर्स कंपनियां ड्रोन को काम में ला रही है। अगर यह ट्रेंड इसी प्रकार बढ़ा, तो भविष्य में यह लॉजिस्टिक सिस्टम को पूरी तरह बदल सकता है।
3. डिफेंस
डिफेंस के क्षेत्र में ड्रोन के जरिए निगरानी हो रही है, बमबारी हो रही है और दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर सिक्योरिटी में ड्रोन अब अनिवार्य हो गए हैं।
4. आपदा राहत
भूकंप, बाढ़ या आग लगने पर के दौरान ड्रोन जमीन से उन इलाकों में भेजे जाते हैं जहां इंसान का पहुंच पाना संभव नहीं। लापता लोगों को ढूंढ़ने, मेडिकल सप्लाई पहुंचाने में ये बेहद उपयोगी हैं।
5. ट्रैफिक व्यवस्था
शहरों में ड्रोन का उपयोग ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ पर नजर रखने में किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन इन्हें लाइव फीड के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
6. फिल्म और फोटोग्राफी
ड्रोन से अब ऊंचाई से शूटिंग और बर्ड्स-आई व्यू लेना आसान हो गया है। शादी, फिल्मों और ट्रैवल वीडियो में इनका खूब उपयोग हो रहा है। ये शानदार विजुअल एंगल और मूवमेंट देते हैं।
7. पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण
ड्रोन से जंगलों की निगरानी, अवैध कटाई और शिकार की पहचान की जाती है। वन्यजीवों की गिनती और उनकी मूवमेंट भी ड्रोन से ट्रैक होती है।
8. सर्वे और मैपिंग
ड्रोन जियोमैपिंग, भूमि सर्वे और टोपोग्राफिकल डेटा कलेक्शन में बहुत सहायक हैं। सरकार और निजी कंपनियां अब इन्हें जमीन नापने में इस्तेमाल कर रही हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें