Trending

सोना धरती का सबसे कीमती मेटल क्यों है?

आपके दिमाग में आता होगा कि सोना ही क्यों इतना अनमोल है, और इसकी जगह हम कोई और धातु क्यों नहीं यूज करते है।

शुरू में इंसानों को सोना एक आम पत्थर लगा था। लेकिन, धीरे-धीरे समझ में आया कि यह अन्य धातुओं से कहीं बेहतर है।

दरअसल, सोने के कीमती होने के पीछे सबसे बड़ा कारण है, उसका लचीलापन और इसकी चमक। आप जैसा चाहें, इसे वैसा रूप आराम से दे सकते हैं।

गोल्ड को आसानी से नया शेप दिया जा सकता है और ये बाकी धातुओं से ज्यादा चमकदार है। इसमें कभी जंग नहीं लगता।

लोहा, तांबा या एल्युमीनियम एक समय के बाद चमक खोने लगते हैं, लेकिन सोना कभी अपनी चमक नहीं खोता।

हिंदू धर्म में ऋग्वेद से लेकर रामायण और महाभारत तक में सोने का वर्णन है। मनु स्मृति में शादियों और त्योहारों में सोने के महत्व के बारे में लिखा है।

ईसाइयों के धर्मग्रंथ बाइबिल में गोल्ड का जिक्र 400 बार हुआ है।

इस्लाम की कुछ हदीस में सोने का जिक्र है। इसमें मुस्लिम पुरुषों को सोने की ज्वेलरी पहनने की मनाही है, लेकिन महिलाएं पहन सकती हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here