Trending

कब और कहां ‘न’ बोलना जरूरी

1. जब कोई सीमाओं की इज्जत न करे
अगर कोई आपके समय और पर्सनल स्पेस का आदर नहीं कर रहा है और बार-बार उसकी अवहेलना करना कर रहा है। तो इसे में ‘न’ कहना जरूरी है, जिससे व्यक्ति सतर्क हो जाए।

2. जब आप थके हुए हैं
अगर आप मानसिक रूप से थके हुए हैं और दूसरों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते, तो खुद को प्राथमिकता देना और ना कह देना स्वार्थ नहीं समझदारी है।

3. गलत काम के लिए आपका इस्तेमाल
कोई आपसे कुछ गलत करवाना चाहता है, किसी नियम या किसी मर्यादा को तुड़वाना चाहता है तो प्रेशर में आने की बजाय साफ न कह देना चाहिए। अपने मूल्यों को प्राथमिकता दें।

4. जब समय न हो 
अगर आपके खुद के पास समय नहीं है तो किसी और के काम के लिए ना कहना गलत नहीं है। हां कह कर आप सिर्फ अपना बोझ बढ़ाएंगे इससे बेहतर है स्मार्टनेस के साथ ओवरलोड अवॉइड करें।

5. भेड़चाल से बचने के लिए
कई बार जब कोई चीज ट्रेंड में आ जाती है तो आप पर भी दबाव बनता है उसे फॉलो करने का। लेकिन अगर आपका खुद का मन नहीं है तो साफ इंकार कर दे।

6. गिल्ट ट्रिप
मना करने के बाद कई बार लोग ताने मारते हैं कि तुमने कभी मना नहीं किया। ऐसे में गिल्ट में आकर हां कहना दिखाता है कि उसके साथ आपका रिश्ता दबाव पर टिका है। न कहिए और हल्का महसूस करिए।

7. प्राथमिकताएं अलग होने पर
अगर कोई काम आपकी प्राथमिकताओं से मिल नहीं खाता, तो उसके लिए हां कहने की कोई जरूरत नहीं है। आपको अपने गोल्स के हिसाब से काम करना चाहिए न कि प्रेशर में आकर।

8. टॉक्सिक रिश्ते में
जबरदस्ती किसी रिश्ते को निभाने से अच्छा है, आप अपने आप को ना कह कर उसे रिश्ते से आजाद कर ले। जहां आपकी अहमियत नहीं है वहां रहने का कोई लाभ नहीं।

9. जब सिद्धांतों से समझौता करना पड़े
किसी काम के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता करना पड़े, तो इससे बेहतर है आप उस काम के लिए मना कर दें। अपने सिद्धांतों से कंप्रोमाइज करना गिल्ट में डालता है।

10. जब ‘हां’ कहने की आदत हो गई हो
आप आदत से मजबूर होकर हर चीज के लिए हां कह रहे हैं, तो यह गलत है। इससे आपकी सेल्फ रिस्पेक्ट कम होगी। मैकेनिकल बिहेवियर से बाहर आने के लिए 'न' कहना सीखना जरूरी है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here