Trending

ओजोन लेयर क्यों जरूरी, जानें 10 वजहें

धरती की सतह से करीब 15 से 35 किमी ऊपर समताप मंडल में ओजोन की मोटी परत है, जिसे ग्लोबल वॉर्मिंग से नुकसान पहुंच रहा है। जानिए पृथ्वी के लिए ओजोन की यह परता क्यों जरूरी है।

1. सूरज की UV किरणों से रक्षा
ओजोन परत खतरनाक UV किरणों को रोकती है। ये किरणें त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। ओजोन परत हमें बीमारियों से बचाती है।

2. मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा
UV किरणें कैंसर और मोतियाबिंद का कारण बनती हैं। ओजोन परत इन्हें पृथ्वी तक नहीं आने देती। यह इंसानों के लिए जरूरी कवच है।

3. पौधों की रक्षा
UV किरणें पौधों की बढ़त को रोकती हैं। इससे फसल कम होती है। ओजोन परत उन्हें बचाकर उत्पादन बढ़ाती है।

4. समुद्री जीवन को बचाना
UV किरणें समुद्र के प्लवकों को मार सकती हैं। ये प्लवक मछलियों का खाना हैं। ओजोन परत समुद्री संतुलन बनाए रखती है।

5. प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना
ओजोन परत पर्यावरण का हिस्सा, जो जीवन चक्र में संतुलन रखती है। इसके बिना प्रणाली बिगड़ सकती है।

6. जलवायु परिवर्तन में मदद
ओजोन की कमी से गर्मी बढ़ती है और मौसम गड़बड़ा सकता है। यह ग्लोबल वार्मिंग को घटाती है।

7. वातावरण को शुद्ध रखना
यह हानिकारक गैसों को रोकती है और वातावरण को सांस लेने लायक बनाती है, इसलिए इसका संरक्षण जरूरी है।

8. आपदाओं में कमी
UV किरणें मौसम को अस्थिर करती हैं। इससे सूखा और बाढ़ आ सकती है। ओजोन परत ऐसा होने से रोकती है।

9. जैव विविधता की रक्षा
कई जीव UV से मर सकते हैं। ओजोन परत उन्हें बचाती है। यह अनेक प्रजातियों के लिए ढाल है।

10. भविष्य की सुरक्षा
ओजोन की कमी से अगली पीढ़ियां खतरे में होंगी। हमें इसे आज ही बचाना होगा। यह आने वाले कल के लिए जरूरी है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here