1. स्पेस डेब्री क्या है?
अंतरिक्ष में इधर-उधर घूमने वाले अनुपयोगी मलबे को ही स्पेस डेब्री कहा जाता है। स्पेस डेब्री को ही अंतरिक्ष का कचरा भी कहते हैं।
2. स्पेस डेब्री कैसे बनती है?
स्पेस डेब्री सैटेलाइट या रॉकेट के टुकड़े या टूटे हुए यंत्र हो सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान मिसाइल से भी मलबा निकल सकता है। उपग्रह की टक्कर से भी मलबा बनता है।
3. अंतरिक्ष में तैरते कचरे की रफ्तार
वैज्ञानिकों के अनुसार यह मलबा अंतरिक्ष में 28000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूम सकता है। इसकी रफ्तार ही इसे बेहद खतरनाक बनती है।
4. सेटेलाइट को खतरा
अंतरिक्ष का यह कचरा जीपीएस सिस्टम, इंटरनेट और अन्य उपग्रहों को नुकसान पहुंचा सकता है। उपग्रहों और अन्य यंत्रों को स्पेस डेब्री से बचाना एक बड़ी चुनौती है।
5. अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खतरा
ISS जैसे अंतरिक्ष स्टेशन को इस मलबे से सबसे ज्यादा खतरा है। स्पेस स्टेशन और इस मलबे से टकराना अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बड़ा खतरा है।
6. केसलर सिंड्रोम का डर
स्पेस में तैरते मलबे के ढेर एक–दूसरे से टकराकर पृथ्वी की कक्षा में बिखर सकते हैं। इससे नई सैटेलाइट लॉन्च करना मुश्किल हो जाएगा। इसे केसलर सिंड्रोम कहते हैं।
7. स्पेस एक्सप्लोरेशन पर असर
मलबे की वजह से लॉन्च विंडो और रास्ते सीमित हो जाते हैं। जिससे चंद्रमा या मंगल जैसी जगहों पर जाना जोखिम भरा हो सकता है। स्पेस एक्सप्लोरेशन मुश्किल में पड़ जाएगा।
8. निगरानी की जरूरत
नासा, इसरो जैसी बड़ी-बड़ी स्पेस एजेंसियां डेब्री को ट्रैक करती हैं, यह जानने के लिए कि कौनसा टुकड़ा कहां घूम रहा है, ताकि टकराव को समय रहते रोका जा सके।
9. साफ करने की कोशिशें
कई देशों में नेट, रोबोटिक आर्म जैसी तकनीकों पर रिसर्च चल रही है, जिससे मलबा साफ किया जा सके। यह तकनीकें अभी शुरुआती स्तर पर हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें