Trending

आजकल STEM शिक्षा जरूरी क्यों?

जानिए बच्चों को STEM शिक्षा अर्थात विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित की शिक्षा देना क्यों जरूरी है।

1. प्रॉब्लम सॉल्विंग
STEM शिक्षा बच्चों को लॉजिकल बनाती है। वे असल जीवन से जुड़े समस्याओं का हल निकालना सीखते हैं। इससे उनकी निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है।

2. क्रिएटीविटी 
STEM शिक्षा के जरिए बच्चे नई चीजें बनाने की सोचते हैं। नई सोच अपनाकर वे एक्सपेरिमेंट करना सिखाते हैं, इससे उनकी रचनात्मकता बढ़ती है।

3. तकनीकी दुनिया से जुड़ाव
STEM टेक्नोलॉजिकल युग को समझने में मदद करती है। बच्चे कोडिंग, रोबोटिक, AI जैसी चीजों से परिचित होते हैं, जो उन्हें आने वाले समय के लिए तैयार करती है।

4. एनालिसिस की आदत
STEM शिक्षा बच्चों में डाटा विश्लेषण और लॉजिकल सोच विकसित करती है। वे किसी भी समस्या को स्टेप वाइज सही तरीके से सुलझाना सीखते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

5. टीमवर्क
STEM प्रोजेक्ट्स टीम में काम करने की आदत सिखाते हैं। बच्चे मिलकर योजना बनाते हैं, काम बांटते हैं। इससे उनमें नेतृत्व और टीमवर्क की भावना पैदा होती है।

6. भविष्य के करियर के लिए तैयारी
STEM आधारित नौकरियां अब सबसे ज्यादा मांग में हैं। बच्चों को रिसर्च, आईटी, हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में अवसर मिलते हैं। यह उन्हें फ्यूचर के लिए तैयार करता है।

7. गणितीय सोच
STEM बच्चों को जोड़-घटाव, लॉजिक और पैटर्न को बेहतर ढंग से समझना सिखाता है। यह उनके एकेडमिक प्रदर्शन को भी मजबूत करता है।

8. पर्यावरण और समाज की समझ
STEM विषयों से बच्चे पर्यावरण, ऊर्जा, जल संरक्षण आदि विषयों को समझते हैं। वे समाज की समस्याओं को तकनीकी दृष्टिकोण से देखने लगते हैं, सामाजिक जिम्मेदारी की भावना आती है।

9. जिज्ञासा और सीखने की ललक
STEM बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाता है, “क्यों?” और “कैसे?” पूछने की आदत बनती है। वे खुद से सवाल पूछते और उत्तर खोजते हैं। यह उन्हें लाइफ लॉन्ग लर्नर बनाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here