जब लोग दूसरों को लेकर अपनी निजी राय या विचार बना लेते हैं, फिर उसी आधार पर पहले से ही निर्णय कर लेते हैं, उसे ही अंग्रेजी में ‘जजमेंट’ कहते हैं।
बाहरी जजमेंट लोग कई तरह से कर सकते हैं। जैसे कमेंट्स करके, आलोचना करके या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया देकर।
किसी की आलोचना करना, किसी और से तुलना करना, गलत अफवाहें फैलाना, किसी के निजी रूप-रंग और प्रोफेशन पर निगेटिव कमेंट करना इसके दायरे में आता है।
इतना ही नहीं, अगर आप अपने फेशियल एक्सप्रेशन से किसी को असहज महसूस कराते हैं, तब भी आप कहीं न कहीं जज कर चुके होते हैं।
लेकिन, आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि आपकी दूसरों को जज करने की आदत लोगों को किस कदर तबाह कर सकती है।
किसी को जज करके, उसके बारे में निगेटिव कमेंट पास कर आप उसके दिमाग में निगेटिविटी भरे ख्याल डाल देते हैं।
इंसान भीतर से कमजोर और अकेला महसूस कर सकता है। जिससे सामाजिक अलगाव बढ़ सकता है।
आत्मविश्वास को ठेस पहुंच सकती है। सही फैसले लेने में परेशानी हो सकती है।
खुद को लेकर संदेह की भावना आ सकती है। बेवजह की बातें सोचकर तनाव और चिंता बढ़ सकती है।
तनाव ज्यादा हो जाए तो कई क्लिनिकल मेंटल हेल्थ कंडीशन पैदा हो सकती हैं।
इसिलए न तो कभी खुद किसी को जज करें और न ही दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें