कौन से खिलाड़ियों
ने लौटाए अवॉर्ड?

Trending

महिला रेसलर विनेश फोगाट ने अपने अवॉर्ड
वापस करने का ऐलान किया है।

फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी
लिखकर कहा कि मैं अपना मेजर ध्यानचंद
खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस कर रही हूं।

उन्होंने आगे लिखा, इस हालत में
पहुंचाने के लिए 'ताकतवर' का बहुत-बहुत
धन्यवाद। सोशल मीडिया एक्स पर विनेश
ने 2 पन्नों का लेटर शेयर किया है।

विनेश फोगाट ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री,
साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी है और बजरंग
पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया है।

विनेश ने यह भी लिखा, 'आप देश के
मुखिया हैं तो आप तक भी यह मामला
पहुंचा होगा। मैं आपके घर की बेटी विनेश
फोगाट हूं और एक साल से जिस हाल में हूं, यह
बताने के लिए आपको यह पत्र लिख रही हूं।'

विनेश फोगाट के इस ट्वीट को रीट्वीट
करते  हुए पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा
कि निशब्द हूं। बजरंग पहले ही पद्मश्री अवॉर्ड
वापस करने का ऐलान कर चुके हैं।

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी
संजय सिंह के कुश्ती संघ का चुनाव
जीतने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती
छोड़ने का ऐलान किया था।

साक्षी मलिक के समर्थन में भारतीय
पहलवान वीरेंद्र सिंह ने अपना पद्मश्री
पुरस्कार लौटाने का फैसला किया है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here