प्लूटो को लंबे समय तक सौरमंडल का नौवां ग्रह माना जाता था लेकिन 2006 में इसे बौना ग्रह घोषित कर दिया गया।
इस फैसले के पीछे वैज्ञानिक कारण थे, इसको ग्रहों की सूची से हटाने का फैसला अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने किया था।
IAU के परिभाषा के अनुसार, कोई भी वस्तु ग्रह कहलाने के लिए अपनी कक्षा से मलबे को हटाने में सक्षम होनी चाहिए और सूर्य की परिक्रमा करना चाहिए।
प्लूटो का आकार गोल है लेकिन यह अपनी कक्षा से अन्य पिंडों को हटा नहीं सकता और इसी कारण इसे बौना ग्रह घोषित किया गया।
इससे पहले ग्रहों की कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं थी फिर वैज्ञानिकों ने नए मानदंड तय किए, जिससे ग्रहों की सही पहचान करना आसान
हो गया।
प्लूटो अकेला नहीं है बल्कि बौने ग्रहों की सूची में सेरेस, एरिस, हाउमिया और माकेमाके जैसे अन्य खगोलीय पिंड भी शामिल हैं।
लोगों ने इस बदलाव का विरोध किया क्योंकि वे बचपन से प्लूटो को ग्रह मानते आए थे लेकिन यह विज्ञान में बदलाव और नई खोजों का हिस्सा था।
प्लूटो भले ही अब ग्रह नहीं है लेकिन यह सौरमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना
हुआ है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें