Trending

नार्वे में कभी नहीं डूबता सूरज

दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां गर्मियों में सूरज हफ्तों तक नहीं डूबता है।

नार्वे को "लैंड ऑफ मिडनाइट सन" कहा जाता है क्योंकि यहां आधी रात को भी सूरज आसमान में नजर आता है।

नार्वे आर्कटिक सर्कल के ऊपर स्थित है। पृथ्वी की धुरी में 23.5 डिग्री का झुकाव होने के कारण गर्मियों में यह इलाका सूरज की रोशनी में लगातार रहता है।

नार्वे में पूरे 6 महीने दिन या रात नहीं होती लेकिन उत्तरी क्षेत्रों में जैसे-जैसे आप ध्रुव की ओर बढ़ते हैं, वहां दिन की अवधि कई हफ्तों तक बनी रहती है।

मिडनाइट सन यानी जब सूरज रात में भी आसमान में रहता है। गर्मियों के महीनों में, नार्वे के कुछ हिस्सों में सूरज 24 घंटे दिखाई देता है और कभी अस्त नहीं होता है।

नार्वे के स्वालबार्ड क्षेत्र में 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक सूरज नहीं डूबता यानी पूरे 135 दिन लगातार दिन होता है।

जिस तरह गर्मियों में सूरज नहीं डूबता वैसे ही सर्दियों में सूरज उगता नहीं। इसे पोलर नाइट कहा जाता है, जब कई हफ्तों तक दिन की रोशनी नहीं मिलती।

पोलर नाइट के दौरान सूरज तो उगता नहीं है लेकिन दिन में कुछ समय के लिए हल्की रोशनी नजर आती है।

स्वालबार्ड में जहां 135 दिन दिन रहता है, वहीं ट्रोम्सो में नवंबर से जनवरी तक सूरज नहीं निकलता है।

मिडनाइट सन देखने के लिए नार्वे में स्वालबार्ड, ट्रोम्सो, लोफोटन आइलैंड्स, नॉर्थ केप और अल्टा में हर साल लाखों लोग इसे अनुभव करने के लिए पहुंचते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here