आपने अक्सर पेड़ों के तनों को सफेद पेंट से रंगा हुआ देखा होगा। क्या आपने कभी इसकी कोई वजह सोची है?
दरअसल, पेड़ों में अक्सर दरारें आ जाती हैं और उनकी छाल निकलने लगती है, जिसकी वजह से पेड़ कमजोर होने लगते हैं।
सफेद रंग से पेड़ों की छालों में दरारें नहीं आतीं। सफेद रंग से पेंट करने पर पेड़ों को कीड़े-मकोड़ों से बचाया जा सकता है।
चूने से पेड़ों की बाहरी परत सुरक्षित रहती है और कीड़े पेड़ की जड़ पर हमला नहीं कर पाते। जिससे पेड़ों की उम्र बढ़ती है।
सड़क के किनारे लगे पेड़ों को इस वजह से भी सफेद रंग से पेंट किया जाता है, ताकि रात में लाइट पड़ने पर वे चमकें।
इससे ड्राइविंग करने वालों को रात में रास्ता देखने में आसानी होती है।
सड़क किनारे लगे पेड़ों पर सफेद रंग होने का मतलब है कि ये पेड़ वन विभाग की निगरानी में हैं। इन पेड़ों को कोई काट नहीं सकता।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें