दुनिया भर में कई ऐसी घाटियां हैं, जो करोड़ों वर्षों से मौजूद हैं। इन्हीं घाटियों में कई प्राचीन सभ्यताएं जन्मीं और विकसित हुईं।
जानिए दुनिया की ऐसी ही 10 सबसे पुरानी और ऐतिहासिक घाटियां कौन सी हैं।
1. लॉयर वैली
निर्माण: 30 करोड़ साल पहले
स्थान: फ्रांस
गार्डन ऑफ फ्रांस के नाम से प्रसिद्ध इस घाटी पर सबसे पहले पहली सदी में रोमनों ने कब्जा किया था।
2. राइन घाटी
निर्माण: लगभग 24 करोड़ साल पहले
स्थान: जर्मनी
रोमन साम्राज्य से लेकर मध्यकालीन यूरोप तक, राइन घाटी कई सभ्यताओं का केंद्र रहा है।
3. नील घाटी
निर्माण: लगभग 7.5 करोड़ साल पहले
स्थान: मिस्र
नील घाटी से ही प्राचीन मिस्र की सभ्यता का उदय हुआ।
4. गंगा घाटी
निर्माण: लगभग 5 करोड़ साल पहले
स्थान: उत्तरी भारत
1500 ईसा पूर्व से 500 ईसा पूर्व के बीच प्राचीन भारत के कई गणराज्य यहीं विकसित हुए।
5. रिफ्ट घाटी
निर्माण: लगभग 35 करोड़ साल पहले
स्थान: पूर्वी अफ्रीका
रिफ्ट वैली अपनी झीलों और कई साल पुराने ज्वालामुखी के लिए प्रसिद्ध हैं।
6. डेन्यूब घाटी
निर्माण: लगभग 10 करोड़ साल पहले
स्थान: मध्य और पूर्वी यूरोप
9वीं सदी में डेन्यूब घाटी ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य का एक अहम हिस्सा थी।
7. अमेजन घाटी
निर्माण: लगभग 1 करोड़ साल पहले
स्थान: दक्षिण अमेरिका
प्री-कोलंबियन सभ्यताओं का विकास अमेजन घाटी में हुआ था।
8. योसेमाइट घाटी
निर्माण : लगभग 3 करोड़ साल पहले
स्थान: कैलिफोर्निया, यूएसए
करीब 3000 साल पहले मूल अमेरिकी यहीं रहते थे।
9. ग्रैंड कैन्यन
निर्माण: लगभग 60 लाख पहले
स्थान : एरिजोना, यूएसएयहां 1.7 अरब साल पहले बनी धरती की सबसे प्राचीन चट्टानें हैं।
10. सिंधु घाटी
निर्माण: लगभग 5 करोड़ साल पहले
स्थान: पाकिस्तान
5000 साल पहले यहीं पर सिंधु घाटी सभ्यता विकसित हुई थी।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें