10 प्राचीन अजूबों के अनसुलझे रहस्य

Trending

विज्ञान की इतनी तरक्की के बावजूद धरती के कई रहस्य इंसान आजतक नहीं सुलझा पाया है।

इनमें कई ऐसे प्राचीन निर्माण भी शामिल हैं, जिनके अवशेष आज भी हैरान करते हैं।

जानिए दुनिया के ऐसे ही 10 प्राचीन अजूबों के बारे में, जिनके रहस्य अब तक अनसुलझे हैं।

1. पैन्थियॉन
माना जाता है कि रोम की इस 2 हजार साल पुरानी इमारत में इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री खुद अपनी मरम्मत कर लेती है।

2. चाको कैनियन
2 हजार साल पहले अमेरिका की यह जगह कला, संस्कृति और खूबसूरत इमारतों के लिए प्रसिद्ध थी। फिर अचानक सब बर्बाद हो गया।

3. हेमिजी कैसल
1300 में यह जापानी महल क्योटो की सुरक्षा के लिए बना था, जो आज भी वास्तु और इतिहास से जुड़े ढेरों रहस्य समेटे है।

4. न्यूग्रेंज
5200 साल पहले आयरलैंड के न्यूग्रेंज में स्टोनहेंज और इजिप्ट से भी पहले मकबरे बनाए गए।

5. मोहनजोदड़ो
पाकिस्तान में मौजूद यह जगह सिंधु घाटी सभ्यता के 5 हजार साल पुराने रहस्यों को समेटे है।

6. गीजा के ग्रेट पिरामिड
साढ़े 4 हजार साल पहले 479 फीट ऊंचे ये पिरामिड कैसे बनाए गए, कोई नहीं जानता।

1889 में एफिल टॉवर बनने तक ये पिरामिड इंसानों के बनाए सबसे ऊंचे निर्माण थे।

7. अजंता की गुफाएं
1800 साल पहले समंदर के बीच 29 गुफाएं बनाई गईं, जिनमें से अब सिर्फ 6 बची हैं।

महाराष्ट्र के संभाजीनगर से 106 किमी दूर स्थित ये गुफाएं वास्तुकला का अनूठा उदाहरण हैं।

8. बगान सिटी
1 हजार साल पहले म्यांमार की इस जगह पर 10 हजार मंदिर हुआ करते थे।

9. हागिया सोफिया
डेढ़ हजार साल पहले इसका निर्माण चर्च के तौर पर हुआ था, जिसे अब तुर्किए ने मस्जिद में बदल दिया है

10. अंकोरवाट मंदिर
कंबोडिया में एक हजार साल पुराना यह दुनिया का सबसे विशाल मंदिर है। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here