हवा को चीरती दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेनें

Trending

हवा को चीरती दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेनों की जब भी बात आती है, तो सबके दिमाग में सबसे पहला ख्याल भारत की ‘वंदे भारत’ ट्रेन का ही आता है।

लेकिन, कई देशों में ‘वंदे भारत’ से भी दोगुनी रफ्तार से ट्रेनें चल रही हैं। जानिए दुनिया की ऐसी ही 10 सबसे तेज रफ्तार ट्रेनें कौन सी हैं।

1. शंघाई मैग्लेव, चीन
रफ्तार:
460 किमी प्रति घंटा
कहां से कहां: यह शंघाई सबवे लाइन 2 पर लॉन्गयांग रोड स्टेशन से पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक चलती है।

2. सीआर 400 फुक्सिंग, चीन
रफ्तार:
350 किमी प्रति घंटा
कहां से कहां: यह ट्रेन बीजिंग और शंघाई के बीच चलती है।

3. ​आईसीई 3, जर्मनी
रफ्तार: 330 किमी प्रति घंटा
कहां से कहां: यह ट्रेन बर्लिन-म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट-कोलोन, हैम्बर्ग-स्टटगार्ट और डसेलडोर्फ-न्यूरेमबर्ग रूट्स पर चलती है।

4. टीजीवी, फ्रांस
रफ्तार: 320 किमी प्रति घंटा
कहां से कहां: यह ट्रेन 2,600 किमी लंबे रूट पर 230 से ज्यादा शहरों को कनेक्ट करती है।

5. ​जेआर ईस्ट ई 5, जापान
रफ्तार:
320 किमी प्रति घंटा
कहां से कहां: यह टोक्यो को शिन-आओमोरी से जोड़ती है।

6. अल बोराक, मोरक्को
रफ्तार:
320 किमी प्रति घंटा
कहां से कहां: यह ट्रेन टैंजियर को कैसाब्लांका से कनेक्ट करती है।

7. ​रेनफे ए. वी. ई 103, स्पेन
रफ्तार:
310 किमी प्रति घंटा
कहां से कहां: यह स्पेन के कई हिस्सों में चलती है।

8. ​केटीएक्स, दक्षिण कोरिया
रफ्तार:
305 किमी प्रति घंटा
कहां से कहां: यह ट्रेन सियोल, बुसान जैसे कई रूट पर दौड़ती है।

9. ​ट्रेनिटेलिया ETR 1000, इटली
रफ्तार:
300 किमी प्रति घंटा
कहां से कहां: यह ट्रेन इटली के कई रूट पर रफ्तार भरती है।

10. हैरामेन हाई स्पीड रेलवे, सऊदी अरब
रफ्तार:
300 किमी प्रति घंटा
कहां से कहां: यह सऊदी अरब में मक्का और मदीना को जोड़ने वाली सब से तेज रफ्तार ट्रेनों में से एक मानी जाती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here