सद्द अल-कफारा दुनिया का सबसे पुराना तटबंध बांध है, जिसे लगभग 3700 साल पहले प्राचीन मिस्रवासियों ने बनाया था।
यह बांध मिस्र की राजधानी काहिरा से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में हेलवान टाउन के पास वाडी गरावी में स्थित है।
सद्द अल-कफारा का निर्माण अचानक आने वाली बाढ़ को रोकने और मजदूरों व जानवरों के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए किया गया था।
यह 113 मीटर लंबा, 14 मीटर चौड़ा और 98 मीटर चौड़े आधार पर बना था, इसके निर्माण में मिट्टी और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था।
इस बांध का उपयोग सिंचाई के लिए नहीं किया गया था, इसके आसपास खेती योग्य भूमि के कोई सबूत नहीं हैं।
बांध में स्पिलवे (पानी की निकासी) की व्यवस्था नहीं थी, जिससे यह बाढ़ के तेज बहाव को सहन नहीं कर पाया और जल्द ही टूट गया।
1885 में जॉर्ज श्वेनफर्थ ने इस बांध के खंडहरों को खोजा, आज इसे दुनिया के सबसे पुराने बड़े बांध के रूप में जाना जाता है।
सद्द अल-कफारा के अवशेष आज भी वाडी गरावी में देखे जा सकते हैं, जो प्राचीन मिस्र की बेजोड़ वास्तुकला और इंजीनियरिंग का प्रमाण हैं
सद्द अल-कफारा बांध के निर्माण के साथ ही इंसान प्रकृति की शक्तियों को काबू करने की तरफ एक और कदम आगे बढ़ गए।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें