Trending

दुनिया के
पहले हत्यारे
आतंकवादी!

करीब 2000 साल पहले जब प्राचीन रोमन साम्राज्य बहुत ताकतवर हो चुका था। उसी समय इस साम्राज्य के खिलाफ यहूदियों के एक समूह ने जंग छेड़ दी।

सिकारी जीलॉट्स नाम के राजनीतिक समूह के जरिए यहूदियों ने हिंसक संघर्ष शुरू कर दिया।

यहूदियों के इस कट्टरपंथी समूह का मकसद रोमन शासकों और उनके समर्थकों को खत्म करना था। सिकारी जीलॉट्स गुप्त तरीके से हत्याएं करने के लिए कुख्यात थे।

वे अपने लबादों के नीचे छोटे खंजर छुपाकर रखते जिन्हें लैटिन भाषा में सिका कहा जाता था। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ये अचानक दुश्मनों पर हमला कर उनकी हत्या कर देते।

जीलॉट हिब्रू के शब्द कनाई से आया था, जिसका अर्थ होता है ईश्वर के लिए अतिउत्साही व्यक्ति। इस तरह, इस उग्र समूह को सिकारी जीलॉट्स कहा जाने लगा।

सिकारी जीलॉट्स ने रोमन अधिकारियों के साथ ही उन यहूदियों को भी अपना निशाना बनाया, जिन्हें वे गद्दार मानते थे।

उनका सबसे साहसिक कदम 66 ईस्वी में मसादा के किले पर कब्जा करना था, जहां वे 73 ईस्वी तक रोमनों के खिलाफ डटे रहे।

हालांकि जब रोमन के खिलाफ इनकी हार सुनिश्चित हो गई, तो उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय सामूहिक आत्महत्या करना चुना।

क्रूर हत्याएं करने वाले सिकारी रोमन शासन के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक तो बने, लेकिन इनपर दुनिया के पहले आतंकी गुट होने का धब्बा भी चस्पा कर दिया गया।

कुछ इतिहासकार उन्हें इतिहास के पहले संगठित हत्यारों या आधुनिक आतंकियों के पूर्वज मानते हैं। 

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here