धरती के अनोखे रंग
Trending
1. एग्मोंट नेशनल पार्क, न्यूजीलैंड
यह न्यूजीलैंड का दूसरा नेशनल पार्क है। इसके सेंटर में माउंट तारानाकी दिख रहा है जोकि एक सुप्त ज्वालामुखी है।
2. नोवो प्रोग्रेसो, ब्राज़ील
अमेजन रेन फॉरेस्ट के बीच लापाचो का एक पेड़। इसका तना बांस की तरह खोखला और कई खंडों में बंटा होता है।
3. पोर्ट हेडलैंड, ऑस्ट्रेलिया
वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा में सूखी नदियों की तस्वीर। यहां कच्चे लोहे का सबसे बड़ा भंडार है जो दुनिया में 45% लोहे की सप्लाई करता है।
4. प्यूर्टो इगुआज़ू, अर्जेंटीना
यहाँ इगाजु झरने की तस्वीर है। इसकी ऊंचाई करीब 80 मीटर और चौंड़ाई 2700 मीटर है। यह अर्जेंटीना और ब्राजील की सीमा पर स्थित है।
5. एरिजोना, अमेरिका
कोलोराडो नदी पर बनी पॉवेल झील। इसका निर्माण ग्लेन कैन्यन घाटी में आई बाढ़ से हुआ था।
6. कैलिफोर्निया, अमेरिका
एलिजाबेथ झील का एक हवाई दृश्य। यहां अत्यधिक गर्मी और यह कई वर्षों तक सूखी रही। पिछले साल बारिश के बाद फिर से पानी से भर गई।
7. बसरा, इराक
तस्वीर शट्ट अल-अरब नदी के संगम की है। इस नदी का निर्माण यूफ्रेट्स और टाइग्रिस नदियों को संगम से होता है।
8. फोर्ली, इटली
पिछले साल मई में आई बाढ़ के बाद अंगूर के बगीचे जमी हुई मिट्टी का दृश्य।24 घंटे में करीब 190.2 मिमी. बारिश से हजारों लोग बेघर हो गए थे।
9. ओबर्गोम्स, स्विट्जरलैंड
तस्वीर में रोन ग्लेशियर का धंसा हुआ हुस्सा दिख रहा है। फ्रांस और स्विट्जरलैंड में बहने वाली रोन नदी इसे से निकलती है।
10. ग्रिंडाविक, आइसलैंड
तस्वीर पिछले साल ग्रिंडाविक कस्बे के पास हुए एक ज्वालामुखी विस्फोट की है। आइसलैंड में करीब 33 सक्रीय ज्वालामुखी हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here