1. किलाउआ, हवाई, अमेरिका
2,80,000 साल पुराना यह पृथ्वी का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है, जो 1983 से लगातार लावा उगल रहा है।
2. माउंट एटना, सिसिली, इटली
3,403 मीटर ऊंचाई वाला माउंट एटना यूरोप का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है। इसके 400 से अधिक मुंह यानी क्रेटर हैं। यह 3500 साल से आग उगल रहा है।
3. स्ट्रॉम्बोली, एओलियन द्वीप, इटली
टायरीनियन सागर के एक छोटे से द्वीप पर स्थित इस ज्वालामुखी में 2,000 साल से लगातार विस्फोट हो रहे हैं, जिनकी वजह से इसे "भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ" कहते हैं।
4. माउंट मेरापी, मध्य जावा, इंडोनेशिया
माउंट मेरापी का जावा की लोकल भाषा में अर्थ है “आग का पर्वत।” इसमें 1548 से लगातार विस्फोट हो रहे हैं। यह सबसे खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक है।
5. माउंट यासुर, वानुअतु
दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित वानुअतु के इस ज्वालामुखी में दिनभर में 500 से ज्यादा विस्फोट होते हैं। यह 800 साल से सक्रिय है।
6. सकुराजिमा, क्यूशू, जापान
साकुराजिमा कभी एक द्वीप था, लेकिन 1914 में हुए विस्फोट से यह ओसुमी प्रायद्वीप से जुड़ गया। इसमें 1200 साल से लगातार धमाके हो रहे हैं।
7. पोपोकाटेपेटल, मैक्सिको
मैक्सिको सिटी के पास स्थित 7,30,000 साल पुराने इस ज्वालामुखी की 24 घंटे निगरानी की जाती है। इसे सबसे खतरनाक सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है।
8. फ्यूगो, ग्वाटेमाला
फ्यूगो का स्पेनिश भाषा में अर्थ है-आग। यह ज्वालामुखी 500 साल से सक्रिय है। हर 15 मिनट में धमाकों के साथ इससे गैस और राख निकलती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें