दुनियाभर में उल्लुओं की 250 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इन सब में यूरेशियन ईगल दुनिया के सबसे बड़ा उल्लू होते हैं।
यूरेशियन ईगल उल्लू स्वीडन में बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। इनका वैज्ञानिक नाम बुबो बुबो है।
यूरेशियन ईगल आमतौर पर चट्टानों, नालियों में या अन्य छिपे हुए स्थानों पर घोंसला बनाते हैं और आमतौर पर जीवन भर के लिए जोड़े बनाते हैं।
ये दुनिया के सबसे बड़े और सबसे भारी उल्लू हैं। इनकी लंबाई 60-75 सेमी, ऊंचाई 59-73 सेमी और पंखों का फैलाव 138-170 सेमी तक होता है।
यूरेशियन ईगल मादा नर से काफी बड़ी होती है। इनका वजन 2 से 4 किलो तक होता है। इनकी आवाज 4 किमी से अधिक दूरी तक सुनाई देती है। ये 30 साल तक जिंदा रहते हैं।
डिस्टिंक्टिव इयरलैब्स और नारंगी आंखों वाले ये उल्लू नीचे से पीले–भूरे रंग के होते हैं, जिनपर गहरे रंग की धारियां और काले रंग के धब्बे होते हैं।
20वीं सदी के मध्य में इनकी संख्या में बहुत तेजी से कमी आई। इसकी वजह पर्यावरणीय खतरे, आवास में कमी और शिकार को माना जाता है।
हालांकि, बाद में संरक्षण परियोजनाएं शुरू कर यूरेशियन ईगल-उल्लुओं का अस्तित्व खत्म होने से बचा लिया गया।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें