दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा
Trending
दुनिया में कई चीजें इतनी महंगी हैं कि उनकी कीमत सुनकर होश उड़ जाते हैं, लेकिन क्या किसी कीड़े की कीमत लाखों में हो सकती है?
आप भले ही यह जानकर हैरान हो जाएं, लेकिन यह सच है। गंदगी में रहने वाला एक कीड़ा सचमुच में इतना महंगा है।
स्टैग बीटल नाम का यह बीटल दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा माना जाता है।
2 से 3 इंच तक लंबे इस कीड़े की कीमत 75 लाख रुपये बताई जा रही है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस कीड़े का जीवन 3-7 साल का होता है, लेकिन इसे पालना बेहद मुश्किल है।
स्टैग बीटल नाम के इन कीड़ों का वजन 2-6 ग्राम के बीच होता है और इनका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में भी होता है।
नर स्टैग बीटल का साइज 35-75 मिमी और फीमेल कीड़े 30-50 मिली-मीटर लंबे होते हैं।
कुछ लोग इस कीड़े को तरक्की का भी निशान मानते हैं, इस कीड़े का वैज्ञानिक नाम लुकानिडे है।
स्टैग बीटल खाना नहीं खाते, बल्कि ये मीठे तरल पदार्थ जैसे पेड़ का रस और सड़ते फलों का रस पीते हैं।
बेहद दुर्लभ माने जाने वाले स्टैग बीटल के लार्वा सूखी, सड़ती लकड़ी खाते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here