Trending

दुनिया की सबसे महंगी भेड़

इंसान ने हजारों साल पहले भेड़ें पालनी शुरू की थीं। उनके फर से तैयार ऊन से सर्दी से बचाता रहा और उनके मीट और दूध से पेट भरता रहा।

आज दुनिया में सिर्फ भेड़ों से जुड़ा कारोबार ही हजारों करोड़ रुपयों तक पहुंच चुका है। लेकिन, क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे महंगी भेड़ कौन सी है?

दुनिया की सबसे महंगी भेड़ की कीमत 4.16 करोड़ रुपए है। टेक्सेल रैम नस्ल की यह भेड़ 27 अगस्त 2020 को स्कॉटलैंड, यूके में नीलाम की गई थी।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक इस नीलामी के बाद स्पोर्ट्समैन्स डबल डायमंड नाम की यह भेड़ दुनिया की सबसे महंगी भेड़ बन गई।

टेक्सेल नस्ल की भेड़ें दुनिया में सबसे महंगी मानी जाती हैं। इस नस्ल की उत्पत्ति हॉलैंड में हुई थी।

अब ये भेड़ें अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, चेक गणराज्य और यूनाइटेड किंगडम सहित दुनिया के करीब 35 देशों में पाई जाती हैं।

इन भेड़ों से मिलने वाला ऊन और मांस दुनिया में सबसे अच्छी क्वॉलिटी का माना जाता है। 

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here