कहां है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर?

Dharm

भारत समेत कई देशों में हजारों साल से बेशकीमती रत्नों से जड़े, अनूठे आर्किटेक्चर वाले भव्य मंदिरों का निर्माण होता रहा है।

दुनिया में सबसे ज्यादा मंदिर भले ही भारत में हैं, लेकिन दुनिया का सबसे विशाल मंदिर कंबोडिया में है।

कंबोडिया के अंगकोर नगर में स्थित इस मंदिर को अंगकोरवाट मंदिर के नाम से जाना जाता है।

अंगकोरवाट मंदिर को यूनेस्को की तरफ से वर्ल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा दिया गया है।

इस मंदिर का निर्माण कंबोडिया के खमेर साम्राज्य के सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय ने 12वीं सदी में कराया था।

620 एकड़ में फैला यह प्राचीन मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इसका शिखर 213 फुट ऊंचा है।

यह मंदिर कंबोडिया का राष्ट्रीय प्रतीक भी है और इसे वहां के राष्ट्रीय ध्वज में भी शामिल किया गया है।

मंदिर की दीवारों पर मूर्तियां और रामायण समेत कई हिंदू धर्मग्रंथों के प्रसंग उकेरे गए हैं।

अंकोर नगर में 1000 से अधिक छोटे-बड़े मंदिर हैं। इनमें से कई मंदिर दोबारा बनाए गए हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here