घर की दीवारों, छत पर टहलती और कीड़ों को चट कर जाने वाली छिपकलियों के कई रिश्तेदार दुनिया के सबसे जहरीले जीव माने जाते हैं।
हालांकि, भारत में पाई जाने वाली घरेलू छिपकलियां जहरीली नहीं होतीं, लेकिन जंगलों में रहने वाली उनकी रिश्तेदार किसी की जान ले सकती हैं।
जानिए दुनिया की सबसे जहरीली छिपकलियां कौन सी हैं और कहां पाई जाती हैं।
1. कोमोडो ड्रैगन
10 फीट तक लंबी कोमोडो ड्रैगन 130 किलो से ज्यादा वजन तक की हो सकती हैं। इनका जहर खून जमा देता है, जिससे मौत हो सकती है।
कोमोडो ड्रैगन इंसानों पर भी हमला करके उन्हें मौत की नींद सुला सकती है।
2. एशियन वॉटर मॉनिटर
10 फीट तक लंबी यह लिजार्ड एशिया के कई हिस्सों में पाई जाती है और हो सकती है। यह आधे घंटे तक पानी के भीतर रह सकती है।
एशियन वॉटर मॉनिटर अपनी पूंछ को चाबुक की तरह यूज करती हैं। इनके जहर से खून के थक्के जम जाते हैं, ब्लड प्रेशर गिर जाता है।
3. ट्री क्रोकोडाइल
यह पापुआ न्यू गिनी के वर्षावनों में पाई जाती है। इसका वजन लगभग 90 किलो तक होता है। यह शिकार को जकड़ कर उसमें अपना जहर डाल देती है।
4. इगुआना
मध्य और दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाने वाली इगुआना अपने शिकार को चबा डालती है।
5. मैक्सिकन बीडेड लिजर्ड
मैक्सिको और अमेरिका के कुछ हिस्सों में पाई जाने वाली मैक्सिकन बीडेड के जहर का इस्तेमाल डायबिटीज, अल्जाइमर और एचआईवी के इलाज में होता है।
6. गिला मॉन्सटर
इसके जहर का कोई एंटीवेनम अब तक नहीं बन सका है। इसके काटने से तेज दर्द, सूजन, ब्लडप्रेशर में कमी और इंटर्नल ब्लीडिंग शुरू हो जाती है।
7. नील मॉन्सटर
यह अफ्रीका में पाई जाती है। इसे इसके खतरनाक गुस्से और शक्तिशाली जबड़ों के लिए जाना जाता है।
8. ब्लू स्पाइनी लिजर्ड
यह मध्य अमेरिका के जंगलों और चट्टानी इलाकों में पाई जाती है। पेड़ों पर चढ़ने में माहिर ये छिपकली भी बहुत खतरनाक होती है।
9. ब्लू टंग स्किंक
नीली जीभ वाली यह छिपकली के काटने से तेज दर्द होता है, हालांकि यह ज्यादा जहरीली नहीं मानी जाती।
10. ब्लैक नेक्ड मॉनिटर
यह छिपकली अपनी पूंछ का उपयोग अपने दुश्मनों को मारने के लिए करती है। इसका काटना घातक साबित हो सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें