क्या आप जानते हैं कि धरती पर एक ऐसा द्वीप भी है, जहां आप औसत गति से चलने वाले शिप से जाएंगे तो भी वहां पहुंचने में पूरा साल बीत जाएगा।
भारत से 11,000 किमी दूर स्थित यह द्वीप चारों तरफ से हजारों किमी तक फैले समुद्र से घिरा हुआ है। आइए जानते हैं दुनिया का सबसे दूरस्थ द्वीप कौन सा है, कहां है?
दुनिया का सबसे दूरस्थ द्वीप, बोवेट द्वीप दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित है। यह नॉर्वे के आधिकारिक नियंत्रण में है और मुख्य भूमि से हजारों किमी दूर है।
बोवेट द्वीप चारों ओर से महासागर से घिरा है, यहां तक पहुंचना बेहद मुश्किल है, इसलिए इसे पृथ्वी का सबसे दूरस्थ द्वीप माना जाता है।
यह द्वीप एक निर्जन द्वीप है। यहां कोई स्थायी मानव बस्ती नहीं है, क्योंकि यह पूरी तरह से जमी हुई बर्फ और ज्वालामुखीय चट्टानों से ढका हुआ है।
यह द्वीप वर्षभर बर्फ से ढंका रहता है और यहां का मौसम अत्यधिक ठंडा और कठोर होता है। द्वीप का ज्यादातर हिस्सा एक निष्क्रिय ज्वालामुखी का हिस्सा है।
बोवेट द्वीप को पहली बार 1739 में जीन-बैप्टिस्ट चार्ल्स बोउवेट डी लोजियर नाम के फ्रांसीसी नाविक ने खोजा था।
हालांकि, लंबे समय तक यह रहस्यमय बना रहा, क्योंकि इसे ढूंढ़ पाना और इस पर उतरना बेहद कठिन था।
बोवेट द्वीप नॉर्वे के आधिकारिक नियंत्रण में है। 1927 में नॉर्वे ने इस पर दावा किया और 1930 में इसे अपनी संप्रभुता में शामिल कर लिया।
यहां का वातावरण कठोर होने के बावजूद, कुछ विशेष प्रकार के समुद्री पक्षी, सील और पेंगुइन पाए जाते हैं। यहां कोई बड़े पेड़-पौधे नहीं होते, केवल कुछ काई और लाइकेन उगते हैं।
यह द्वीप आम जनता के लिए खुला नहीं है। यहां जाना बेहद मुश्किल है, क्योंकि कोई नियमित जहाज या हवाई मार्ग उपलब्ध नहीं है।
आमतौर पर इस द्वीप पर वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को ही विशेष मिशन के तहत यहां जाने की अनुमति मिलती है।
1964 में इस द्वीप पर एक लाइफबोट मिली थी, लेकिन यह कहां से आई और किसकी थी, इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल पाया। यह घटना आज भी रहस्य बनी हुई है।
बोवेट द्वीप दुनिया का सबसे दूरस्थ और रहस्यमयी द्वीप है। यह इंसानों के लिए भले ही अनुपयोगी हो, लेकिन वैज्ञानिक शोधों और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक अनूठी जगह है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें