दुनिया का सबसे जहरीला सांप बदलता है रंग

Trending

दुनियाभर में सांपों की 3,000 से अधिक प्रजातियां हैं। इनमें से करीब 600 प्रजातियों के सांप बेहद जहरीले होते हैं।

ये सांप अपने जहर से पल भर में किसी इंसान की जान ले सकते हैं।

इन्हीं जहरीले सांपों की एक प्रजाति है इनलैंड ताइपन, जिसे ऑक्सीयूरेनस माइक्रोलेपिडोटस भी कहते हैं।

यह सांप मौसम के मुताबिक अपना रंग बदल लेता है, ताकि खुद को आसानी से छुपा सके।

यह सांप खुद को हरे, पीले और भूरे रंगों में बदल सकता है। सर्दियों में इसका रंग गहरा और गर्मियों में हल्का हो जाता है।

यह धरती का सबसे जहरीला सांप माना जाता है, जिसके डसने के कुछ ही घंटों में जान चली जाती है।

कहते हैं कि इस सांप के एक दंश से निकला जहर 100 लोगों की जान ले सकता है।

ऑस्ट्रेलिया से न्यू गिनी तक पाए जाने वाले इन सांपों की लंबाई 8 से 10 फीट तक होती है।

मादा इनलैंड ताइपन एक बार में 20 अंडे तक दे सकती है। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here