पिज्जा, चीज केक से लेकर ढेरों डिशेज का स्वाद बढ़ाने वाला चीज आमतौर पर दो से 4 हफ्ते तक घर में रखा जा सकता है।
लेकिन, क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे पुराना चीज कहां मिला है और यह कितने साल पुराना है?
वैज्ञानिकों ने कुछ साल पहले दुनिया का सबसे पुराना चीज खोज निकाला है। यह चीज चीन के तारिम बेसिन में कांस्य युग की ममियों के अवशेषों में मिला है।
गाय और बकरी के दूध से बना यह चीज 3600 साल पुराना माना जा रहा है।
डीएनए टेस्टिंग से पता चला कि यह प्रोबायोटिक चीज भी बहुत खास तरीके से फर्मेंटेड दूध से बनाया गया था।
दुनिया का यह सबसे प्राचीन चीज वैज्ञानिकों के हाथ 25 सितंबर, 2019 को लगा, जब वे रिसर्च कर रहे थे।
इस खोज से यह भी पता चलता है कि प्राचीन काल के लोगों कैसे जीवन और खानपान कैसा था।
इससे यह भी पता चलता है कि चीज कोई नया प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि हजारों साल पहले से ही लोग इसका सेवन करते रहे हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें