साल 1842 में मशहूर लेखक चार्ल्स डिकेंस बिना किसी रोक टोक के व्हाइट हाउस में चले गए थे, लेकिन आज इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
व्हाइट हाउस को दुनिया के सबसे सुरक्षित घर का तमगा हासिल है। इसकी सिक्योरिटी इतनी हाई टेक है कि परिंदे की हलचल भी नोटिस होती है।
3500 फीट के एरिया में 13 फीट ऊंची फेंसिंग लगी है जो प्रेशर सेंसर, एंटी क्लाइम्ब और एंटी-इंट्रूजन टेक्नोलॉजी से लैस है।
यहां इंफ्रारेड कैमरे लगे हैं, जो इंसानों से लेकर छोटे से छोटे जानवरों तक की हरकत रिकॉर्ड करते हैं। अगर टेम्प्रेचर बदला तो उसका भी पता चल जाता है।
व्हाइट हाउस की सभी 147 खिड़कियां दुनिया के सबसे मजबूत बुलेटप्रूफ ग्लास से बनी हैं। साथ ही, रडार सिस्टम हर खतरे की आहट को पहले ही पकड़ लेता है।
यहां एंटी-मिसाइल और एंटी-ड्रोन सिस्टम इंस्टॉल है, जो किसी भी हमले को रोक
सकता है।
व्हाइट हाउस की छत और आसपास की इमारतों पर स्नाइपर्स और SWAT टीम तैनात रहती है। जमीन पर होमलैंड सिक्योरिटी एजेंट्स और डॉग स्क्वॉड पेट्रोलिंग करते हैं।
व्हाइट हाउस के आसपास 24 किमी तक नो-फ्लाइंग जोन है। इस इलाके को रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से कंट्रोल किया
जाता है।
अगर कोई खतरा बढ़ता है, तो इंटरसेप्टर एयरक्राफ्ट और फाइटर जेट तुरंत एक्शन में आ जाते हैं।
व्हाइट हाउस की सुरक्षा का जिम्मा यूएस सीक्रेट सर्विस के पास है, यहां 1300 से ज्यादा एजेंट्स 24x7 तैनात रहते हैं।
व्हाइट हाउस केवल एक राष्ट्रपति भवन नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे सुरक्षित किला है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें