दक्षिण अमेरिका के घने रेन फॉरेस्ट में पेड़ों की शाखाओं के बीच फुर्ती से कूदते बंदर दुनिया के बाकी बंदरों से बहुत खास हैं।
दुनिया के सबसे छोटे बंदरों की इस प्रजाति को पिग्मी मार्मोसेट के नाम से जाना जाता है। बंदरों की इस प्रजाति का वैज्ञानिक नाम Cebuella pygmaea है।
ब्राजील, इक्वाडोर, पेरू, कोलंबिया और बोलीविया के अमेजन बेसिन में पाए जाने वाले इन बंदरों का वजन महज 100 से 140 ग्राम तक होता है।
पिग्मी मार्मोसेट प्रजाति की लंबाई बमुश्किल 4 से 5 इंच होती है, वहीं पूंछ इनके शरीर से लगभग दोगुनी लंबी होती है।
अपनी नन्हीं कद-काठी के बावजूद पिग्मी मार्मोसेट बेहद फुर्तीले होते हैं। ये अपने नुकीले पंजों की मदद से पेड़ों की छाल पकड़ते हैं।
बंदरों की यह प्रजाति 2 से 9 सदस्यों के पारिवारिक समूह में रहते हैं और आपस में गहरे सामाजिक संबंध बनाते हैं।
वे तेज-स्वर वाली सीटियों और मधुर ध्वनियों के जरिए आपस में बातें भी करते हैं, जिन्हें आमतौर पर इंसान सुन ही नहीं सकते।
मादा साल में 2 बार जुड़वां बच्चों को जन्म देती है, जिनकी देखभाल माता-पिता और अन्य भाई-बहन मिलकर करते हैं।
लेकिन, जंगलों की कटाई और अवैध व्यापार की वजह से दुनिया के इन सबसे छोटे बंदरों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। इन्हें IUCN की Least Concern श्रेणी में रखा गया है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें