दुनिया की
10 सबसे
लंबी नदियां

Trending

नदियां जिंदगी और इतिहास दोनों का
अहम हिस्सा हैं, जो सभ्यताओं और संस्कृति
की गवाह हैं।

पहाड़ों और झरनों से गुजरने वाली नदियां
महासागरों, झीलों और दूसरी नदियों में जाकर
 घुलमिल जाती हैं। जानिए दुनिया की सबसे
लंबी नदियों के बारे में।

1. नील नदी
नील दुनिया की सबसे लंबी नदी है।
6650 किमी तक फैली इस नदी का सोर्स विक्टोरिया झील है।

नील दुनिया के 11 देशों इजिप्ट, युगांडा,
 इथियोपिया, केन्या, तंजानिया, रवांडा, कांगो,
 इरिट्रिया, बुरुंडी, सूडान और दक्षिण सूडान से
होकर बहती है।

2. अमेजन
6575 किमी लंबी अमेजन दुनिया की दूसरी
सबसे लंबी नदी है। यह ब्राजील, कोलंबिया, पेरू और वेनेजुएला से होकर बहती है।

3. यांग्त्जी
6300 किमी लंबी चीन की यांग्त्जी
 दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी है। यांग्त्जी शंघाई में पूर्वी चीन सागर में गिरती है।

4. मिसिसिपी-मिसौरी-जेफरसन
6275 किमी लंबी मिसिसिपी, मिसौरी और जेफरसन नदियां मिलकर दुनिया की चौथी
सबसे लंबी नदी बनाती हैं, जो अमेरिका के
31 राज्यों और कनाडा के 2 प्रांतों में बहती है।

5. येनिसी
रूस की येनिसी दुनिया की 5वीं सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 5539 किमी है। येनिसी आर्कटिक महासागर में समा जाती है।

6. येलो रिवर
पीले रंग की 5464 किमी लंबी येलो रिवर
को ‘हुआंग हे’ के नाम से जानते हैं।
इसके बेसिन को प्राचीन चीनी सभ्यता
का जन्मस्थान माना जाता है।

8. पराना नदी
4880 किमी लंबी पराना दुनिया की 8वीं सबसे
 लंबी नदी है। यह साउथ अमेरिका में ब्राजील,
 पैराग्वे और अर्जेंटीना से होकर बहती है।

9. कांगो रिवर
4700 किमी लंबाई वाली कांगो नदी को पहले
जैरे नदी कहते थे। अफ्रीका महाद्वीप में बहने वाली कांगो दुनिया की सबसे गहरी नदी भी है। इसके कुछ हिस्से 700 फीट से ज्यादा गहरे हैं।

10. अमूर नदी
दुनिया की 10वीं सबसे लंबी नदी अमूर की
लंबाई 4480 किमी है। इसका चीनी नाम
हेइलुंग जियांग है। यह नदी उत्तर पूर्वी चीन और
 रूस के बीच बहती है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here