10 फ्रीडम फाइटर, जो सबसे कम उम्र में हुए शहीद

Trending

देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी। अंग्रेजों के अत्याचार सहे और अपने लहू से वतन की मिट्‌टी को सींचा।

देश की आजादी की लड़ाई में जवान, बुजुर्ग, बच्चे सबने भाग लिया। जब मिर मिटने की बात आई, तब भी पीछे नहीं हटे।

जानिए बहुत कम उम्र में ही देश के लिए अपने जीवन को बलिदान कर देने वाले भारत के सबसे युवा शहीदों के बारे में।

1. बाजी राउत, 12 साल
देश के लिए सबसे कम उम्र में शहीद होने वाले बाजी राउत ने अपने सीने पर ब्रिटिश फौज की गोलियां खाई थीं।

11 अक्टूबर 1938 को ढेंकानाल में अंग्रेजों ने पहले 12 साल के बाजी के सिर पर बंदूक की बट मारी, वह गिर पड़े तो उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।

2. कनकलता बरुआ, 15 साल
असम की कनकलता 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में एक जुलूस का नेतृत्व कर रही थीं, जब उन्हें अंग्रेजों ने गोली मार दी। उन्हें बीरबाला नाम दिया गया।

3. खुदीराम बोस, 18 साल
शहीद खुदीराम ने एक ब्रिटिश जज की हत्या की कोशिश की, फिर फांसी पर चढ़कर खुद को बलिदान कर दिया।

4. बादल गुप्ता, 18 साल
कलकत्ता के डलहौजी स्क्वायर में सचिवालय भवन पर हमला करने वाले क्रांतिकारी बादल का असली नाम सुधीर था। वह भी कम उम्र में शहीद हो गए।

5. हेमू कलाणी, 19 साल
हेमू कालाणी भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने महज 19 साल की उम्र में ही भारत की आजादी के लिए अपनी जान दे दी।

6. अनंत लक्ष्मण कान्हेरे, 19 साल
अंग्रेजों के अत्याचार देख क्रांतिकारी अनंत ने ब्रिटिश कलेक्टर जैक्सन को गोली मार दी। इसके लिए उन्हें फांसी की सजा मिली।

7. प्रफुल्ल चाकी, 19 साल
किंग्सफोर्ड के मैजिस्ट्रेट की हत्या के लिए बम से हमला करने वाले प्रफुल्ल ने खुद को रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दे दी थी।

8. कर्तार सिंह सराभा, 19 साल
अमेरिका में रहकर भारत की आजादी का नारा बुलंद करने वाले कर्तार अमेरिका में बनी गदर पार्टी के अध्यक्ष थे। उन्हें भी फांसी की सजा मिली।

9. बसंत कुमार विश्वास, 20 साल
बंगाल के क्रांतिकारी संगठन युगांतर के सदस्य बसंत ने अपनी जान पर खेल कर वायसराय होर्डिंग पर बम फेंका था। उन्हें भी फांसी पर चढ़ा दिया गया।

10. कन्हाई लाल दत्त, 20 साल
जेल में बंद कन्हाई ने अलीपुर कांड में अंग्रेजों के पिट्ठू बने सरकारी गवाह को जेल में ही गोली मार दी थी। अंग्रेजों ने उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here