Trending

यूट्यूब के 10 नए नियम

यूट्यूब अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर और क्रिएटर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए अक्सर अपने नियमों में बदलाव करता रहता है। हाल ही में कुछ नए और सख्त नियम लागू होने जा रहे हैं, खासकर माॅनेटाइजेशन को लेकर। 

यूट्यूब अब ऐसे चैनलों को बढ़ावा देगा और कमाई का मौका देगा जिनका कंटेंट असली और नया है। इसका मतलब है कि आपको अपना खुद का, क्रिएटिव और मेहनत वाला कंटेंट बनाना होगा।

जिन चैनल्स पर बार-बार एक ही तरह के वीडियो, बहुत कम मेहनत से बनाए गए वीडियो या सिर्फ AI का इस्तेमाल करके बनाए गए वीडियो होते हैं, उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ेगा।

 किसी और के वीडियो या कंटेंट को सीधे कॉपी-पेस्ट करते हैं या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सिर्फ आवाज बदलकर या मामूली बदलाव करके वीडियो बनाते हैं, तो कमाई करना मुश्किल हो जाएगा।

रिएक्शन वीडियो, क्लिप कंपाइलेशन या ऐसे वीडियो जिनमें आपने अपनी तरफ से कोई खास वैल्यू नहीं जोड़ी है, उन्हें माॅनिटाइज के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। 

यूट्यूब पर माॅनेटाइजेशन के लिए सब्सक्राइबर और वॉच टाइम की मौजूदा शर्तें 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम या 90 दिनों में 1 करोड़ शॉर्ट्स व्यू अभी भी वही रहेंगी। 

भले ही आपने सब्सक्राइबर और वॉच टाइम पूरा कर लिया हो, अगर आपका कंटेंट यूट्यूब के नए नियमों खासकर ऑरिजनैलिटी का पालन नहीं करता है, तो आपका चैनल माॅनेटाइज नहीं होगा या कमाई बंद हो सकती है।

यूट्यूब अब ऐसे वीडियो की पहचान करेगा जो कम मेहनत से बनाए गए हैं। जैसे कि सिर्फ क्लिकबेट थंबनेल का इस्तेमाल करके व्यूज पाना, या बहुत साधारण एडिटिंग वाले वीडियो।

जो क्रिएटर्स सिर्फ व्यूज बढ़ाने के लिए धोखा देने वाले तरीके अपनाते हैं और कंटेंट पर मेहनत नहीं करते, उनके लिए कमाई करना मुश्किल होगा।

नफरत फैलाने वाली भाषा, हिंसा, धमकी, कॉपीराइट उल्लंघन या कोई भी गैर-कानूनी कंटेंट डालना आपके चैनल के लिए बेहद नुकसानदायक होगा।

यूट्यूब के माॅनेटाइजेशन नियम किसी एक वीडियो पर नहीं, बल्कि आपके पूरे चैनल पर लागू होते हैं। अगर आपके कई वीडियो नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो आपके पूरे चैनल से कमाई करने की सुविधा बंद की जा सकती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here