Utility

ड्राइविंग करते वक्त न करें ये 10 गलतियां

ड्राइविंग एक बड़ी जिम्मेदारी है और थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए ड्राइविंग करते समय भूलकर भी न करें यह 10 गलतियां।

1. मोबाइल का इस्तेमाल
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। यह न केवल आपकी बल्कि अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकती है।

2. तेज स्पीड
स्पीड लिमिट का पालन करना बेहद जरूरी है। तेज गति से गाड़ी चलाने से आपका नियंत्रण कमजोर हो जाता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

3. सीट बेल्ट न बांधना
कई लोग लापरवाही करते हुई सीट बेल्ट पर ध्यान नहीं देते। यह एक्सीडेंट की बड़ी वजह है।

4. शराब पीकर गाड़ी चलाना
शराब पीकर गाड़ी चलाना एक गंभीर अपराध है। इसकी वजह से बहुत हादसे होते हैं। शराब के सेवन के बाद कैब का इस्तेमाल करें, खुद ड्राइव न करें।

5. थकान में ड्राइविंग
अगर आप थके हुए महसूस कर रहे हैं तो गाड़ी चलाने से बचें। थकान से आपका फोकस कम हो जाता है और आपको नींद आने लगती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

6. ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी
ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करना बहुत जरूरी है। लाल बत्ती पर रुकना और हरी बत्ती पर चलना और नियमों का पालन करना है। 

7. हेडलाइट्स न यूज करना
हेडलाइट्स सही से देखने में मददगार साबित हो सकती हैं। सामने से आ रहे वाहन चालकों को भी आपके बारे में पता चल जाता है।

8. टायर की अनदेखी
टायर का दबाव कम होने से गाड़ी का नियंत्रण कमजोर हो जाता है और फिसलन का खतरा बढ़ जाता है। नियमित रूप से टायर का दबाव चेक करें।

9. दूरी न रखना
आगे चल रही गाड़ी से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में यह आपको टक्कर से बचा सकता है।

10. इंडिकेटर बंद करना भूल जाना
यह गलती अक्सर लोगों से होती रहती है, वे इंडिकेटर चालू करके बंद करना भूल जाते हैं, जिससे हादसों का जोखिम बढ़ जाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here