Utility

किचन वेस्ट कम करने के 10 तरीके

1. कंपोस्ट बिन लगाएं 
सब्जियों के छिलके और चाय पत्ती जैसे जैविक कचरे को एक कंपोस्ट बिन में रखें और जैविक कचरे को खाद में बदलें। इससे आप मिट्टी को उपजाऊ बना सकते हैं।

2. रीयूजेबल कंटेनर का उपयोग करें
किचन के सामान को कांच या स्टील के डिब्बों में रखें। प्लास्टिक के डिब्बे भी कभी न कभी फेंकने ही पड़ते हैं पर कांच या स्टील के डिब्बे लंबे चलते हैं।

3. पुराने कपड़ों से किचन
नैपकिन बनाएं 
जो कपड़े पुराने हो गए हैं और अब आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, उनसे किचन क्लीनिंग क्लॉथ बनाएं। आपको नए नैपकिन नहीं खरीदने पड़ेंगे और पुराने भी काम में आ जाएंगे।

4. क्लीनिंग प्रोडक्ट्स घर में बनाएं 
टाइल्स, सिंक और गैस साफ करने के लिए नींबू, सिरके और बेकिंग सोडा से घर पर क्लीनर बनाएं। इससे बाजार की बोतल और केमिकल वेस्ट से बचाव होगा।

5. थोक में खरीदें 
किचन से जुड़ी जरूरतों का सामान बार-बार खरीदने की जगह एक बार थोक में खरीद लें। दाल, मसाले, आटा सब कुछ थोक में खरीदें। इससे पैकिंग वेस्ट कम होगा।

6. फ्रिज में रखा खाना दोबारा इस्तेमाल करें 
अगर खाना बच गया है तो उसे दोबारा इस्तेमाल करें। बचे हुए चावल से फ्राइड राइस बनाया जा सकता है और बची हुई दाल को फिर से तड़का लगाकर खाया जा सकता है।

7. सिलिकॉन कैप्स का इस्तेमाल 
खाना ढकने के लिए प्लास्टिक रैपर का उपयोग करने से बेहतर है रीयूजेबल सिलिकॉन कैप्स का उपयोग करना। ये लंबे समय तक काम देंगे और प्लास्टिक वेस्ट कम करेंगे।

8. घर में बोतलबंद पानी छोड़ें 
घर पर एक मटका रखें और गिलास से पानी पीने की आदत डालें। बोतलबंद पानी सेहत के लिए ठीक भी नहीं है और प्लास्टिक वेस्ट भी बढ़ाता है। 

9. बीज फेंकें नहीं
कद्दू, पपीते, टमाटर से निकलने वाले बीज न फेंकें। इन बीजों से आप पौधे लगा सकते हैं। भविष्य के लिए यह काफी लाभदायक होगा।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here