Utility

इन 7 आसान तरीकों से चमकाएं अपना रसोईघर!

रसोई, घर का अहम हिस्सा होती है। स्वसथ रहने के लिए इसका साफ रहना बहुत जरूरी है। रसोईघर में जमा गंदगी को कुछ आसान ट्रिक्स से साफ किया जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे:

1. विनेगर बढ़ाएगा चमक
एक स्प्रे बोतल में आधे विनेगर, आधे पानी का घोल तैयार करें। चिकनाई और जिद्दी दागों वाली जगह पर इसे स्प्रे करें और 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे कपड़े से साफ करें। 

2. बेकिंग सोडा है दमदार
बेकिंग सोडे को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। गंदगी या चिकनाई साफ करने के लिए यह पेस्ट लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर में स्क्रबिंग ब्रश से इसे साफ करें।

3. डिशवॉश लिक्विड है असरदार
गैस-चूल्हे की सफाई और टाइल्स और स्लैब के दागों को हटाने के लिए भी डिशवॉश लिक्विड को पानी में मिलाकर सफाई की जा सकती है।

4. नींबू का सही उपयोग
सफाई के लिए नींबू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। नींबू पर नमक लगाकर या बेकिंग सोडे के साथ, इसे रसोईघर में जमा गंदगी पर रगड़कर उसे साफ किया जा सकता है।

5. कॉर्नस्टार्च हटाए चिकनाई
कॉर्नस्टार्च  को पानी में मिलाकर या
फिर ऐसे ही चिकनाई वाले स्थान पर
 डाल दें। यह तेल को सोखने में मदद करता है, जिससे आसानी से सफाई की जा सकती है।

6. एग्जॉस्ट फैन या चिमनी का इस्तेमाल
सोईघर में चिकनाई जमा न हो इसके लिए एग्जॉस्ट फैन या चिमनी लगवाई जा सकती है। यह चिकनाई को बाहर करने में मदद करते हैं।

7. नियमित रूप से सफाई
रसोईघर की सफाई रोजाना करनी चाहिए। इससे गंदगी भी कम होगी, मेहनत कम लगेगी और कीटाणुओं से बचाव भी किया जा सकेगा।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here