इमरजेंसी में काम
आने वाले ऐप्स

Utility

महिलाओं के लिए SOS ऐप्स बहुत ज्यादा काम
आ सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में,
जो महिलाओं के फोन में होने चाहिए।

besafe ऐप मुसीबत में काम आ सकता है।
इस ऐप को iOS और एंड्रॉयड दोनों ही डिवाइस
पर डाउनलोड किया जा सकता है।

इस ऐप में एक SOS बटन मिलता है। इस बटन
के दबते ही पहले से सेट किए गए SMS के
जरिए लाइव लोकेशन मिल जाता है।

ये ऐप स्मार्टफोन के कैमरा और माइक को
भी खुद ही ऑन कर देता है। ऑडियो और
वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है, जिसे दोस्त
और परिवार वाले देख सकते हैं।

Walk Safe ऐप खास तरह से काम करता है।
ये पुलिस डेटा के हिसाब से आपको हाई क्राइम
जोन वाले इलकों से जाने से रोकता है।

ये ऐप आपकी लोकेशन को ट्रैक
करता है और इसी आधार पर आपको अलर्ट
करता रहता है। ये ऐप ऐसी किसी जगह से
बाहर निकलने का रास्ता भी बताता है।

Red Panic Button ऐप में एक पैनिक
बटन मौजूद होता है, जिसे दबाते ही ये ऐप SMS
और ई-मेल के जरिए पहले से सेट आपके
कॉन्टैक्ट्स को SOS मैसेज भेजता है।

इस ऐप को X से भी लिंक
किया जा सकता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here