नया स्मार्टफोन लेना एक रोमांचक अनुभव होता है। लेकिन, इस नए गैजेट का पूरा फायदा उठाने के लिए तुरंत कुछ काम करने जरूरी हैं।
आइए जानते हैं कि नया फोन लेने के बाद आपको कौन-कौन से काम जरूर करने चाहिए।
1. सॉफ्टवेयर अपडेट करें फोन मिलते ही सबसे पहले चेक करें कि सॉफ्टवेयर अपडेट है या नहीं। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर ज्यादा सेफ होता है, नए फीचर्स मिलते हैं और परफॉर्मेंस सुधरती है।
2. बैकअप लें पुराने फोन का डेटा नए फोन में ट्रांसफर करें। अपने इंपॉर्टेन्ट डेटा जैसे कॉन्टैक्ट्स, फोटो, वीडियो को गूगल क्लाउड पर बैकअप लें।
3. सिक्योरिटी सेटिंग बदलें फोन को लॉकस्क्रीन से सुरक्षित करें। पिन, पैटर्न या फिंगरप्रिंट लॉक यूज करें। अनजान ऐप्स को इंस्टॉल करने से बचें।
4. अननेसेसरी ऐप्स हटाएं फोन में पहले से इंस्टॉल कई ऐप्स होते हैं, जिनकी आपको जरूरत नहीं होती। इससे स्टोरेज स्पेस बचेगा और फोन अच्छा परफॉर्म करेगा।
5. सेटिंग्स को कस्टमाइज करें डिस्प्ले, साउंड, नोटिफिकेशन की सेटिंग्स अपनी पसंद के अनुसार बदलें। इससे फोन यूज करने में आसानी होगी।
6. स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाएं स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने से फोन की स्क्रीन स्क्रैच से बचेगी। फोन की लाइफ बढ़ेगी और इसकी कीमत बनी रहेगी।
7. फोन कवर यूज करें हमेशा अपने फोन के केस का इस्तेमाल करें। इससे आपका फोन गिरने से बचेगा।
इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने नए मोबाइल के मैक्सिमम फीचर्स यूज कर सकते हैं। फोन भी ज्यादा समय तक चलेगा।