यंगस्टर्स में आईफोन का अलग ही क्रेज दिखता है। सिक्योरिटी फीचर्स की वजह से आईफोन कई मायनों में एंड्रॉयड से अलग होता है।
कीमत में कई गुना का अंतर होने के बावजूद बहुत से लोग एंड्रॉयड की बजाए आईफोन ही खरीदना चाहते हैं।
हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन 16 की शुरुआती कीमत भी करीब 80 हजार रुपए है। और, एक फोन पर इतना पैसा सब खर्च नहीं कर सकते।
यही वजह है कि बहुत से लोग सेकेंड हैंड यानी पुराने आईफोन खरीदते हैं। आजकल ऑनलाइन भी सेकेंड हैंड आईफोन की डिमांड बढ़ गई है।
लेकिन, सेकेंड हैंड आईफोन खरीदने से पहले कई बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
सबसे पहले आईफोन की स्क्रीन, कैमरा और बटन चेक करें कि ठीक से चल रहे हैं या नहीं। कई बार पुराने हैंडसेट खराब निकलते हैं।
इसके साथ ही यह भी चेक कर लें कि आईफोन ठीक से चार्ज हो रहा है या नहीं। चार्ज हो रहा है तो बैटरी कितनी देर चल रही है।
हेडफोन जैक ठीक से काम कर रहा या नहीं, इसपर भी गौर करें। फोन लेते समय फोन की हिस्ट्री चेक करना न भूलें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है।
पुराना आईफोन लेते समय उसका IMEI नंबर भी जरूर चेक करें। आईफोन के सीरियल नंबर पर ध्यान दें और न हो तो उसकी फोटो क्लिक कर लें।
सेकेंड हैंड फोन लेते समय उसका डब्बा भी जरूर ले लें। पुराने फोन का डब्बा भी उतना ही फायदेमंद और जरूरी होता है।
दैनिक भास्कर पर विस्तार से जानिए सस्ते सेकेंड हैंड आईफोन खरीदने का सही तरीका। क्लिक करें
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें