1. एयरप्लेन मोड ऑन करें
जब आप अपने फोन को चार्ज करते समय एयरप्लेन मोड ऑन करते हैं, तो फोन के सभी वायरलेस कनेक्शन जैसे कि सेलुलर नेटवर्क, वाई-फाई और ब्लूटूथ बंद हो जाते हैं।
2. अच्छे और ओरिजिनल चार्जर का यूज करें
हमेशा अपने फोन के साथ आए ओरिजिनल चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें। ये आपके फोन की बैटरी के लिए सही होते हैं और उसे तेजी से चार्ज करते हैं।
3. चार्ज करते समय फोन यूज न करें
चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करने से चार्जिंग स्पीड धीमी हो जाती है। इसलिए, फोन को चार्ज पर लगाकर छोड़ दें और उसे तब तक इस्तेमाल न करें जब तक कि वह चार्ज न हो जाए।
4. फोन से कवर हटा दें
चार्जिंग के दौरान फोन गर्म हो सकता है। अगर आप अपने फोन का कवर हटा देते हैं, तो गर्मी आसानी से बाहर निकल जाती है और चार्जिंग की स्पीड पर इसका बुरा असर नहीं पड़ता है।
5. डायरेक्ट वॉल सॉकेट का यूज करें
लैपटॉप या पावर बैंक की बजाय फोन को सीधे दीवार के सॉकेट में लगाकर चार्ज करें। दीवार के सॉकेट से ज्यादा पावर मिलती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होता है।
6. पॉवर ऑफ करके चार्ज करें
अगर आप अपने फोन को स्विच ऑफ करके चार्ज करते हैं, तो यह तेजी से चार्ज होगा, क्योंकि इस दौरान फोन में कोई भी एप्लिकेशन या बैकग्राउंड प्रोसेस नहीं चल रहा होता।
7. कम पावर वाली सेटिंग्स यूज करें
चार्ज करते समय आप फोन की ब्राइटनेस कम रखें और उन ऐप्स को बंद करें जो बैकग्राउंड में चल रहे हैं। इससे चार्जिंग में मदद मिलती है।
8. फास्ट चार्जर इस्तेमाल करें
अगर आपका फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, तो आप अच्छे और ओरिजिनल फास्ट चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके फोन को बहुत कम समय में चार्ज कर देता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें