सब्जियां सुखाने
के नए तरीके

Utility

सब्जियां सुखाने का पारंपरिक तरीका अब
बदलता जा रहा है। इसकी वजह महिलाओं
का वर्किंग होना है।

पहले सब्जियों को धूप में सुखाया जाता था,
लेकिन अब वर्किंग महिलाएं सब्जियों को
माइक्रोवेव में ड्राई करने लगी हैं।

पहले महिलाएं घर पर रहती थीं, इसलिए
सब्जियां धूप में सुखाना उनके लिए आसान था।
वह बीच-बीच में सब्जियों को पलट लेती थीं,
ताकि सब्जियां हर तरफ से सूख जाएं।

माइक्रोवेव में सब्जियां सुखाने का फायदा ये है
कि सब्जियां अच्छी तरह ड्राई हो जाती हैं और
उनमें फंगस नहीं लगता। 

माइक्रोवेव में सब्जियां ड्राई करते समय इस बात
का ध्यान रखना जरूरी है कि एक बार में थोड़ी
मात्रा में ही सब्जियां सुखाएं।

सब्जियों को सुखाकर उन्हें लंबे समय तक
सहेजना आसान होता है। लेकिन, सुखाते और
सहेजते समय लापरवाही करने से उनमें फंगस
लग सकता है।

फफूंद लगी सब्जियां खाने से कई बीमारियां
हो सकती हैं, जिससे फायदे से ज्यादा नुकसान
हो सकता है।

सुखाई हुई सब्जियां, जैसे मेथी, मटर, पुदीना,
आलू आदि को लंबे समय तक इस्तेमाल किया
जा सकता है।

सुखाई हुई सब्जियां पौष्टिक होती हैं। सुखाने
के प्रोसेस में सब्जियों में से सिर्फ सॉल्युबल
विटामिन जैसे विटामिन बी, सी और बीटा कैरोटीन
 नष्ट होते हैं। बाकी सारे विटामिन सब्जियों में
मौजूद रहते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here