खाने का स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन इन दिनों बहुत महंगा हो गया है। एक किलो लहसुन 800 रुपए में मिल रहा है।
कुछ समय पहले तक यही लहसुन काफी सस्ता बिक रहा था। ऐसे में जिन लोगों ने पहले से लहसुन खरीद लिया है, अब वे कुछ टिप्स अपनाकर लंबे समय तक इसे सुरक्षित रख सकते हैं।
लहसुन जल्दी खराब न हो, इसके लिए कलियों को उसके बल्ब यानी गांठ से अलग न करें।
लहसुन को जूट या सूती थैले में रखकर पूरे साल के लिए स्टोर कर सकते हैं।
अगर लहसुन की गांठों को उनके डंठल समेत एकसाथ टांगकर रखें तब भी वह पूरे साल सुरक्षित रहेगा।
अगर लहसुन की कलियों को उसकी गांठ से अलग कर लिया है, तो उसे 2 हफ्ते के अंदर इस्तेमाल कर लें।
लहसुन को छील लिया है तो उसे एयर टाइट कंटेनर में रखें। इससे यह पूरे हफ्ते तक फ्रेश बना रहेगा।