फिल्टर पेपर
आपको चाय पत्ती में मिलावट है या नहीं इसके लिए आप फिल्टर पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक फिल्टर पेपर लें। चाय की पत्तियों को फिल्टर पेपर पर फैलाएं।
फिल्टर पेपर को थोड़ा-सा गीला करके उसमें थोड़ा पानी डालें। अब फिल्टर पेपर को लाइट के पास ले जाकर उसमें दाग देख लें।
मिलावटी चायपत्ती वाले फिल्टर पेपर पर काले और भूरे रंग के दाग होंगे। बिना मिलावट वाली चाय की पत्तियों से फिल्टर पेपर पर कोई दाग नहीं दिखेगा।
पानी से पता करें
एक गिलास पानी में चाय पत्तियों को डालकर देखें। अगर पत्तियां पानी में तुरंत ही अपनी रंग छोड़ देती हैं, तो उसमें रंग मिलाया गया है।
चाय
शुद्ध चाय पत्तियां पानी में धीरे-धीरे घुलती हैं और उनका रंग धीरे-धीरे फैलता है।
शुद्ध चाय का स्वाद ताजगी और स्वादिष्ट से भरपूर होता है। अगर चाय का स्वाद कड़वा, फीका या बहुत मीठा या मसालेदार लग रहा है, तो चाय पत्ती में मिलावट हो सकता है।
रंग
असली चाय पत्तियां हरी या काली रंग की होती हैं, जबकि मिलावट वाली में काले रंग के अलावा और रंग जैसे भूरे, लाल या पीले हो सकते हैं।
असली चाय पत्तियां सूखी, मुलायम और चटकने वाली होती हैं। आमतौर पर इसके आकार असमान की होती हैं।
बता दें कि मिलावटी चाय में कागज, प्लास्टिक या दूसरी सामग्री मिलाई जा सकती है जो आपको हेल्थ के लिए खतरनातक हो सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें