Utility

बिना हीटर घर
 को कैसे
रखें गर्म?

सर्दियों में हीटर का इस्तेमाल करना आम बात है, लेकिन अगर आप बिजली बचाना चाहते हैं या हीटर नहीं है, तो कुछ आसान तरीकों से घर को गर्म रख सकते हैं।

पर्दे का इस्तेमाल करें
घर में मोटे और गहरे रंग के पर्दे लगाएं। ये पर्दे दिन में गर्मी को अंदर रोकते हैं और रात में गर्मी को बाहर जाने से रोकते हैं।

खिड़कियां-दरवाजे सील करें
दरवाजों और खिड़कियों के फ्रेम के आसपास रबर सील या वेदरस्ट्रिपिंग लगाएं। इससे ठंडी हवा घर के अंदर नहीं आएगी।

अगर आपके घर में ऐसी कोई खिड़की है, जिसका इस्तेमाल कम होता है, तो उसे मोटे कार्डबोर्ड या थर्मल कवर से ढंक दें।

फर्श पर कालीन बिछाएं
कालीन फर्श को गर्म रखने में मदद करते हैं, जिससे भी ठंड कम लगती है। 

दीया जलाएं
मोमबत्ती या दीये से कमरे में रोशनी तो मिलती ही है, कुछ हद तक हवा में गर्माहट भी आती है।

स्टोव यूज करें
खाना बनाते समय आप स्टोव का इस्तेमाल करके किचन को गर्म कर सकते हैं।

सूरज की रोशनी
दिन में खिड़कियां खोलकर सूरज की रोशनी को घर में आने दें। इससे ठंडक से राहत मिलेगी।

गर्म चादर
सर्दी के दिनों में बेड पर गर्म चादर बिछाकर रखें, जिससे आपको सोते वक्त ठंड कम लगेगी।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here