7 वीडियो एडिटिंग ऐप्स आपको
बनाएंगे स्टार

Utility

आजकल भारत में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। 

अगर आप भी सोशल मीडिया स्टार बनना चाहते हैं तो वीडियो एडिटिंग को जानना बहुत जरूरी है।

जानिए कुछ ऐसे एडिटिंग ऐप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप फटाफट वीडियो एडिट कर सकते हैं।

1. इनशॉट
यह दुनिया के सबसे पॉपुलर वीडियो एडिटिंग ऐप्स में से एक है। प्ले स्टोर पर इसे 50 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

2. काईनमास्टर 
वीडियो एडिटिंग के लिए इस ऐप को सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसे भी 10 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

3. वीटा
इस ऐप की मदद से ही बहुत से यूट्यूबर्स ने अपना करियर शुरू किया था। इसके प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड्स हैं। 

4. वीएन एडिटर
यह ऐप आपको प्रीमियम फीचर्स सस्ते में मुहैया करवाता है और तो और इसमें पहले 100 प्रोजेक्ट्स/वीडियो फ्री में बना सकते हैं।

5. वीडियोलीप
वीडियो एडिटर्स इस ऐप को अपनी पहली पसंद मानते हैं। प्ले स्टोर से इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

6. लूमाफ्यूजन
यह ऐप iOS यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। ये ऐप एंड्रॉयड के लिए भी उपलब्ध है, लेकिन इसे यूज करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी।

7. प्रीमियर रश
इस ऐप को एडोब प्रीमियर प्रो का मोबाइल अवतार माना जाता है। इसे प्ले स्टोर से 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here