6 टिप्स से चमक उठेगा स्मार्टफोन
Utility
अपने स्मार्टफोन को साफ रखकर आप न सिर्फ उसे नया बनाए रख सकते हैं, बल्कि बैक्टीरिया-गंदगी से होने वाली बीमारियों से भी बच सकते हैं।
जानिए कुछ आसान से टिप्स, जिन्हें फॉलो कर आप अपने फोन को साफ रख सकते हैं।
1. स्क्रीन की सफाई
स्क्रीन को खरोंच से बचाने के लिए सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें।
फोन पर पड़े जिद्दी दाग हटाने के लिए आइस अल्कोहल वाइप्स यूज कर सकते हैं।
2. फोन को बंद करें
मोबाइल साफ करने से पहले उसे ऑफ कर दें। इससे उसे साफ करते वक्त ऐप्स नहीं खुलेंगे, फोन भी सेफ रहेगा।
3. कवर हटाकर करें सफाई
फोन के केस को हटा दें, ताकि आप फोन के सभी हिस्सों को अच्छी तरह से साफ कर सकें।
4. बटन और पोर्ट्स की क्लीनिंग
कॉटन बड या टूथपिक का इस्तेमाल करके बटन और पोर्ट्स में जमा धूल हटा सकते हैं।
हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि टूथपिक या कॉटन बड से मोबाइल के पार्ट्स खराब न हों।
5. कवर की सफाई
सबसे ज्यादा गंदगी और बैक्टीरिया की भरमार मोबाइल के कवर पर होती है। इसलिए इसकी सफाई करना न भूलें।
6. अपने हाथों को साफ करें
अपने मोबाइल को साफ करने से पहले और बाद में अपने हाथों को अच्छे से साफ करें।
अपने स्मार्टफोन को सप्ताह में कम से कम एक बार साफ करने की आदत डालें। इस दौरान इन टिप्स का ख्याल रखें।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here