कॉकरोच भगाने
के कारगर
नुस्खे
Trending
डिब्बों के नीचे, सिंक के पास और किचन
में कॉकरोच का बसेरा हो जाता है। इतना
ही नहीं अगर एक बार कॉकरोच घर
में आ जाएं तो आपके घर में ये पूरी
बस्ती ही बसा लेते हैं।
कॉकरोच के कहर से बचने के लिए
साफ सफाई का ख्याल रखना बहुत
जरूरी है। रोजाना रात को सोने से
पहले किचन के स्लैब की अच्छी
तरह सफाई करें।
सिंक में रात को जूठे बर्तन न रखें।
कोशिश करें हर्तों में लगे खाने की
साफ करके उसे खंगाल दें।
कॉकरोच को तेजपत्ते की महक बहुत
बुरी लगती है। तेज पत्तों को मसलकर
या इसे मिक्सर में पीसकर इसका
छिड़काव करें। कॉकरोच इसकी
गंध बर्दाश्त नहीं कर पाते।
मिट्टी के तेल की गंध से कॉकरोच दूर
भागते हैं। कुछ बूंद मिट्टी के तेल पानी
में मिलकर पोछा लगाएं या इस तेल
को स्प्रे बोतल में बकर स्प्रे करें। ऐसी
जगह केरोसिन ऑयल न डाले
जहां आग लगने का खतरा हो।
लौंग की खुशबू कॉकरोच के लिए
किसी जहर से कम नहीं। किचन के सभी
ड्रॉर में चार-पांच लौंग डाल दें। इसकी
गंध कॉकरोच को दूर भगा देगी।
कॉकरोच को भगाने के लिए बोरिक
पाउडर में चीनी मिलाकर छोटी छोटी
गोलियां बना लें। इन गोलियों को
आटे-चावल के डब्बों के आसपास
रख दें।
कॉकरोच अंडे के छिलकों से डरते हैं।
आप अगर घर में अंडा खाते हैं तो
इसका छिलका शेल्फ पर कुछ
देर रख दें कॉकरोच गायब हो जाएगा।
अगर असानी से रेड वाइन मिल जाए
तो चिकन में रेड वाइन को बोतल
में भरकर स्प्रे करें कॉकरोच की
परेशानी दूर हो जाएगी। रेड वाइन
की महक से कॉकरोच दर रहते हैं।
फर्नीचर की दरारें, किचन सिंक,
बाथरूम की जाली को साफ रखें।
कॉकरोच यहां अंडे देते हैं और फौज
तैयार हो जाती है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here