EMI पर फोन लेने से पहले जानें 8 जरूरी बातें
Utility
EMI का ऑप्शन मिलने से महंगा स्मार्टफोन खरीदना अब आसान हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 से 40 फीसदी मोबाइल EMI पर खरीदे जा रहे हैं।
लेकिन, मोबाइल खरीदने के लिए ईएमआई का विकल्प चुनने से पहले कई बातों का ख्याल रखना जरूरी है, ताकि आपको चपत न लगे।
1. बजट बनाएं
सबसे पहले अपनी मंथली इनकम के अनुसार अपना बजट बनाएं। EMI की राशि हमेशा ऐसी होनी चाहिए, जिसे आप आसानी से चुका सकें।
2. इंट्रेस्ट रेट सही से समझें
EMI पर फोन लेने से पहले हमेशा अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें। उसके बाद ही कोई फैसला लें।
3. क्रेडिट स्कोर
अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर आपको कम ब्याज दर पर फोन मिल सकता है। इसलिए आप अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें और उसे सुधारें।
4. बीमा
अगर आपका फोन खराब हो जाए या चोरी हो जाए, तो बीमा ही काम आता है। ऐसे में फोन का बीमा जरूर करवाएं।
Click Here 5. बिल को ध्यान से पढ़ें
लोन एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ें। ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और दूसरे चार्ज को अच्छे से समझ लें।
6. ऑफर्स और डिस्काउंट
कंपनियां और बैंक समय-समय पर ऑफर्स और डिस्काउंट देते रहते हैं। फोन खरीदने के ऐसे मौके बेहतर होते हैं।
7. पुराना फोन
नया फोन खरीदते वक्त पुराना फोन बेचकर या एक्सचेंज करके आप कुछ पैसे बचा सकते हैं।
8. समय पर EMI चुकाएं
समय पर EMI चुकाना बहुत जरूरी है। देरी से भुगतान करने पर पेनल्टी देनी पड़ सकती है और आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है।
Click Here लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here