मोबाइल चार्ज करते वक्त न करें
ये गलतियां
Utility
चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन में ब्लास्ट होने, चार्जर में करंट उतर आने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।
जानिए मोबाइल चार्ज करते समय और चार्जर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि ऐसे हादसों से बचे रहें।
मोबाइल चार्ज करते वक्त करंट लगने का बड़ा कारण नकली एडाप्टर और नकली चार्जिंग केबल होते हैं। हमेशा ओरिजिनल चार्जर ही यूज करें।
चार्जर की केबल टूटने या क्रैक होने पर तुरंत उसे बदल दें। कम वोल्टेज पर फोन को चार्ज करने से बचें। गीले हाथों से चार्जर न छुएं।
चार्ज हो रहे मोबाइल का इस्तेमाल करने से उसके ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचें।
मोबाइल फोन को चार्जिंग में लगाकर रात भर के लिए न छोड़ें। बार-बार चार्ज करने की बजाय एक बार में ही चार्ज करें।
चार्जिंग के दौरान मोबाइल गर्म हो जाता है, इसलिए बैक कवर हटाकर उसे चार्जर से कनेकट करें।
चार्जर खरीदते वक्त आप डबल स्क्वायर वाला चार्जर लें। इससे करंट का खतरा कम होगा।
चार्जर में '8' का साइन जरूर देखें, इसका मतलब है कि चार्जर की क्वालिटी अच्छी होगी।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here