गर्मियों में फोन के गर्म होने की समस्या काफी आम है, लेकिन इसकी अनदेखी करने से मोबाइल फट भी सकता है। जानिए फोन को गर्म होने से कैसे बचाएं।
1. कवर हटाएं
फोन गर्म हो रहा है, तो तुरंत उसका कवर हटा दें। खासकर कवर मोटा या रबर वाला हो, तो वह गर्मी को फोन के अंदर ही रोक लेता है। कवर हटाने से फोन की गर्मी आसानी से बाहर निकल पाती है।
2. ठंडी जगह पर रखें
फोन को ठंडी, सख्त सतह पर रखें, जैसे लकड़ी की मेज या टाइल्स का फर्श। इससे गर्मी जल्दी बाहर निकल सकेगी। इसे कभी भी फ्रिज या फ्रीजर में न रखें, नमी फोन को नुकसान पहुंचा सकती है।
3. कुछ देर फोन न चलाएं
अगर डिवाइस गर्म होने लगे, तो कुछ देर के लिए इस्तेमाल बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें।
4. बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें
जो ऐप्स आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें बंद कर दें। कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और प्रोसेसर पर लोड डालते हैं, जिससे फोन गर्म होता है।
5. ब्राइटनेस कम करें
स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करें या ऑटो-ब्राइटनेस मोड पर सेट करें। ज्यादा ब्राइटनेस से बैटरी और प्रोसेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है, जिससे फोन गर्म होता है।
6. कनेक्टिविटी बंद करें
जब जरूरत न हो तो वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और मोबाइल डेटा को बंद कर दें। ये भी बैटरी का इस्तेमाल करते हैं और फोन को गर्म कर सकते हैं।
7. चार्जिंग के दौरान यूज न करें
फोन को चार्ज करते समय इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि चार्जिंग के दौरान फोन पहले से ही गर्म होता है। साथ ही, हमेशा अपने फोन के ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
8. गैर-जरूरी ऐप्स हटा दें
अगर आपके फोन में बहुत ज्यादा ऐप्स हैं, तो उनमें से कुछ जो आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, उन्हें हटा दें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें